IPL 2023: बेस प्राइस पर बिके जयदेव उनादकट, केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने 50 लाख में खरीदा

आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन आज कोच्चि में चल रहा है। सभी फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों को खरीदने की होड़ लगी हुई है। सौराष्ट्र के कप्तान और अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) को - टीम ने खरीद लिया है। मिनी ऑक्शन के लिए उनादकट ने अपना बेस प्राइस 50 लाख तय किया था। 

author-image
By Akhil Gupta
New Update
IPL 2023: बेस प्राइस पर बिके जयदेव उनादकट, केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने 50 लाख में खरीदा

आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन आज कोच्चि में चल रहा है। सभी फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों को खरीदने की होड़ लगी हुई है। सौराष्ट्र के कप्तान और अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) को लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख पर खरीद लिया है।

इससे पहले वह 6 फ्रेंचाइजी (दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस) से खेल चुके हैं।

पिछले सीजन थे मुंबई का हिस्सा

आईपीएल 2022 के दौरान जयदेव उनादकट 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। हालांकि उनका प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा। 5 मुकाबलों में वह 31.67 की औसत से कुल 6 विकेट ही ले सके थे। यही एक बड़ा कारण भी रहा कि टीम फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया। 

2022 के अलावा पिछले कुल सीजन में उनका प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है। 2020 और 2021 के सीजन राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने क्रमश: 7 और 6 मैचों में सिर्फ 4-4 विकेट चटकाए थे। 

2010 से इंडियन प्रीमियर लीग खेल रहे 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अभी तक 91 मुकाबलों में 30.55 की औसत से कुल 91 ही विकेट हासिल किए हैं। 2017 उनके आईपीएल करियर का सबसे यादगार सीजन था। उस समय उन्होंने पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेलते हुए 12 मैचों में 13.42 की शानदार औसत से 24 विकेट अपने नाम किए थे।

12 साल बाद हुई टीम इंडिया में वापसी

उनादकट की 12 साल के लंबे अंतराल के बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उनको बांग्लादेश दौरे पर मोहम्मद शमी की जगह टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया गया। चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मैच में तो वह प्लेइंग-11 का टिकट नहीं कटा सके थे, लेकिन ढाका टेस्ट में उनका सपना पूरा हुआ और उनको भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला। पहली पारी में उनादकट ने शानदार प्रदर्शन भी किया और 2 विकेट लेने में सफल रहे। 

ये भी पढ़ें- चेन्नई सुपर किंग्स की ऑक्शन टेबल पर बैठे नजर आए सुरेश रैना, सैम करन पर लुटाए करोड़ों रुपये

Latest Stories