IPL 2023: मिनी ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिंच और मावी को किया रिलीज, हेल्स ने नाम लिया वापस

आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले 15 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटने और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी थी।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL 2023: मिनी ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिंच और मावी को किया रिलीज, हेल्स ने नाम लिया वापस

IPL 2023, kolkata knight riders: आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले 15 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटने और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पैट कमिंस, सैम बिलिंग्स, अमन खान, शिवम मावी, मोहम्मद नबी, चमिका करुणारत्ने, एरोन फिंच, एलेक्स हेल्स, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, अशोक शर्मा, बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, रसिख सलाम, शेल्डन जैक्सन को रिलीज कर दिया है। पिछले सीजन इन प्लेयर्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

कुछ दिन पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने शार्दुल ठाकुर, रहमानुल्लाह गुरबाज और लॉकी फर्ग्यूसन को ट्रेडिंग के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। एलेक्स हेल्स ने निजी कारणों से आईपीएल 2023 से अपना नाम वापस ले लिया है तो वहीं पैट कमिंस और सैम विलिंग्स भी अगले आईपीएल में खेलते नजर नहीं आएंगे।

कोलकाता के रिटेन खिलाड़ी

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रहमानुल्ला गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, रिंकू सिंह।

कोलकाता के रिलीज प्लेयर

पैट कमिंस, सैम बिलिंग्स, अमन खान, शिवम मावी, मोहम्मद नबी, चमिका करुणारत्ने, एरोन फिंच, एलेक्स हेल्स, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, अशोक शर्मा, बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, रसिख सलाम, शेल्डन जैक्सन।

शिवम मावी

आईपीएल 2022 में शिवम मावी ने 6 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 45.40 की औसत और 10.32 की इकॉनमी से 5 विकेट अपने नाम किए। टूर्नामेंट में मावी काफी महंगे साबित हुए और वह अपनी टीम को ज्यादा विकेट भी नहीं दिला सके। मेगा ऑक्शन में केकेआर ने मावी को 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

publive-image

एरोन फिंच

आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में फिंच अनसोल्ड रहे थे। लेकिन एलेक्स हेल्स के चोटिल होने के बाद वह रिप्लेसमेंट के तौर पर कोलकाता में शामिल हुए थे। हालांकि वह पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। आईपीएल 2022 के 5 मुकाबलों में उन्होंने 17.20 की औसत और 140.98 के स्ट्राइक रेट से मात्र 86 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी जड़ा। 

publive-image

टूर्नामेंट में अब तक प्रदर्शन

कोलकाता नाइटराइडर्स आईपीएल के अब तक हुए 15 सीजन में 2 बार विजेता रही है। केकेआर ने 2012 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को और 2014 के फाइनल में किंग्स 11 पंजाब को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा आईपीएल 2021 में कोलकाता रनरअप रही थी। फाइनल में उन्हें चेन्नई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल 2022 में कोलकाता ने 14 में से 6 मुकाबले जीत थे, वहीं 8 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 12 अंकों के साथ टीम पॉइंट टेबल में 7वें पायदान पर रही थी। 

किस टीम के पर्स में कितने रुपये

  • हैदराबाद: 42 करोड़ 25 लाख
  • पंजाब किंग्स: 32 करोड़ 20 लाख
  • लखनऊ सुपर जायंट्स: 23 करोड़ 35 लाख
  • मुंबई इंडियंस: 20 करोड़ 55 लाख
  • चेन्नई सुपर किंग्स: 20 करोड़ 45 लाख
  • दिल्ली कैपिटल्स: 19 करोड़ 45 लाख
  • गुजरात टाइटंस: 19 करोड़ 25 लाख
  • राजस्थान रॉयल्स: 13 करोड़ 20 लाख
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लुरु: 8 करोड़ 75 लाख
  • कोलकाता नाइटराइडर्स: 7 करोड़ 5 लाख

publive-image

आईपीएल 2022 में कोलकाता का स्क्वॉड

आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़), पैट कमिंस (7.25 करोड़), श्रेयस अय्यर (12.25 करोड़), नितीश राणा (8 करोड़), शिवम मावी (7.25 करोड़), शेल्डन जैक्सन (60 लाख), अजिंक्य रहाणे (1 करोड़), रिंकू सिंह (55 लाख), अनुकूल राय (20 लाख), रसिख डार (20 लाख), बाबा इंद्रजीत (20 लाख), चामिका करुणारत्ने (50 लाख), अभिजीत तोमर (40 लाख), प्रथम सिंह (20 लाख), अशोक शर्मा (55 लाख), सैम बिलिंग्स (2 करोड़), एरोन फिंच (एलेक्स हेल्स रिप्लेसमेंट, 1.5 करोड़), टिम साउदी (1.5 करोड़), रमेश कुमार (20 लाख), मोहम्मद नबी (1 करोड़), उमेश यादव (2 करोड़), अमन खान (20 लाख)।

ये भी पढ़ें: IPL 2023 के बाद संन्यास लेंगे MS Dhoni! टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI देगा बड़ी जिम्मेदारी

Latest Stories