IPL 2023 का शेड्यूल जारी, पहला मुकाबला गुजरात और चेन्नई के बीच; फाइनल 28 मई को

आईपीएल के 16वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। आईपीएल 2023 31 मार्च से 28 मई के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

author-image
By admin
New Update
IPL 2023 का शेड्यूल जारी, पहला मुकाबला गुजरात और चेन्नई के बीच; फाइनल 28 मई को

IPL, IPL 2023, IPL 2023 Schedule: आईपीएल के 16वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। आईपीएल 2023 31 मार्च से 28 मई के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2023 का पहला और आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2022 के फाइनल में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को मात दी थी।

 

कुल 74 मैच खेले जाएंगे

आईपीएल के 16वें सीजन में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग राउंड में सभी 10 टीमें 14-14 मैच खेलेंगी। लीग राउंड में 52 दिनों में कुल 70 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद प्लेऑफ के चार मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में 18 डबल हेडर देखने को मिलेंगे। इस तरह आईपीएल 2023 में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल 2023 के मैख् देशभर के कुल 12 मैदानों पर खेले जाएंगे। एक टीम लीग स्टेज में सात मैच अपने घर पर और सात मैच विपक्षी टीम के घर पर खेलेगी। यानी इस बार लीग होम-अवे फॉर्मेट में खेली जाएगी। 

 

आईपीएल 2023 के वेन्यू

अहमदाबाद
मोहाली
लखनऊ
हैदराबाद
बेंगलुरु
चेन्नई
दिल्ली
कोलकाता
जयपुर
मुंबई
गुवाहाटी
धर्मशाला

  • ग्रुप-ए: मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, राजस्थान, लखनऊ
  • ग्रुप-बी: चेन्नई, हैदराबाद, पंजाब, आरसीबी, गुजरात

 

 

 

 

 

 

मुंबई के नाम 5 खिताब

मुंबई इंडियंस: 5 खिताब- 2013, 2015, 2017, 2019, 2020
चेन्नई सुपरकिंग्स: 4 खिताब- 2010, 2011, 2018, 2021
कोलकाता नाइटराइडर्स: 2 खिताब- 2012, 2014
राजस्थान रॉयल्स: 1 खिताब- 2008
गुजरात टाइटंस: 1 खिताब- 2022
डेक्कन चार्जर्स: 1 खिताब- 2009

ये भी पढ़ें: IND Vs AUS: आखिरी दो टेस्ट के लिए कैसे चुनी जाएगी टीम, जानें चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद कौन होगा चीफ सिलेक्टर?

Latest Stories