IPL 2023: मिनी ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, कप्तान भी बदला

आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले 15 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटने और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी थी।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL 2023: मिनी ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, कप्तान भी बदला

IPL 2023, Punjab Kings: आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले 15 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटने और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी थी  पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल, ओडियन स्मिथ, वैभव अरोड़ा, बेनी हॉवेल, ईशान पोरेल, अंश पटेल, प्रेरक मांकड़, संदीप शर्मा और रितिक चटर्जी को रिलीज कर दिया है। पिछले सीजन इन प्लेयर्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। कुछ दिनों पहले ही पंजाब ने अपना कप्तान भी बदल दिया था। मयंक अग्रवाल की जगह शिखर धवन को टीम की कमान सौंपी गई। 

पंजाब किंग्स के रिटेन खिलाड़ी

शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे, प्रभसिमरन सिंह, शाहरुख खान, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत बरार, राज बाबा, ऋषि धवन, अथर्व तायडे, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, नाथन एलिस, बलतेज ढांडा।

पंजाब किंग्स के रिलीज खिलाड़ी

मयंक अग्रवाल, ओडियन स्मिथ, वैभव अरोड़ा, बेनी हॉवेल, ईशान पोरेल, अंश पटेल, प्रेरक मांकड़, संदीप शर्मा, रितिक चटर्जी।

मयंक अग्रवाल

publive-image

आईपीएल का 15वां सीजन शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। इस महीने की शुरुआत में ही पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल की जगह शिखर धवन को टीम की कमान सौंपी थी। धवन समय-समय पर टीम इंडिया की कमान भी संभाल रहे हैं। अब मिनी ऑक्शन में पंजाब ने मयंक को रिलीज कर दिया है। आईपीएल 2022 में मयंक ने 13 मैच की 12 पारियों में 196 रन बनाए थे। उन्होंने पिछले सीजन में सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया था। आईपीएल 2022 में उनका सर्वाधिक स्कोर 52 रन था। वहीं मयंक की तुलना में धवन का प्रदर्शन शानदार था। गब्बर ने 14 पारियों में 38.33 की औसत और 122.66 के स्ट्राइक रेट से 460 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 3 फिफ्टी जड़ी थीं।

ओडियन स्मिथ

publive-image

आईपीएल 2022 में स्मिथ का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा। बॉलिंग ऑलराउंडर को पंजाब किंग्स ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन 6 मुकाबलों में उन्होंने 29.67 की औसत और 11.87 की इकॉनमी से 6 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट में 51 रन भी बनाए। 

टूर्नामेंट में अब तक प्रदर्शन

पंजाब किंग्स ने आईपीएल के 15 सीजन में अब तक एक भी खिताब अपने नाम नहीं किया है। साल 2014 में टीम फाइनल में जरूर पहुंची थी लेकिन उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2008 में फ्रेंचाइजी सेमीफाइनल तक पहुंची थी। इसके अलावा टीम कभी भी ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई। आईपीएल 2022 में पंजाब ने 14 में से 7 मुकाबले जीत थे। 14 अंकों के साथ मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली टीम छठे पायदान पर रही थी। 

किस टीम के पर्स में कितने रुपये

  • हैदराबाद: 42 करोड़ 25 लाख
  • पंजाब किंग्स: 32 करोड़ 20 लाख
  • लखनऊ सुपर जायंट्स: 23 करोड़ 35 लाख
  • मुंबई इंडियंस: 20 करोड़ 55 लाख
  • चेन्नई सुपर किंग्स: 20 करोड़ 45 लाख
  • दिल्ली कैपिटल्स: 19 करोड़ 45 लाख
  • गुजरात टाइटंस: 19 करोड़ 25 लाख
  • राजस्थान रॉयल्स: 13 करोड़ 20 लाख
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लुरु: 8 करोड़ 75 लाख
  • कोलकाता नाइटराइडर्स: 7 करोड़ 5 लाख

आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स का स्क्वॉड

मयंक अग्रवाल (12 करोड़), अर्शदीप सिंह (4 करोड़), शिखर धवन (8.25 करोड़), कगिसो रबाडा (9.25 करोड़), जॉनी बेयरस्टो (6.75 करोड़), शाहरुख खान ( 9 करोड़), हरप्रीत बरार (3.8 करोड़), प्रभसिमरन सिंह (60 लाख), जितेश शर्मा (20 लाख), ईशान पोरेल (25 लाख), राहुल चहर (5.25 करोड़), लियाम लिविंगस्टोन (11.5 करोड़), ओडियन स्मिथ (6 करोड़), संदीप शर्मा (50 लाख), राज बावा (2 करोड़), ऋषि धवन (55 लाख), प्रेरक मांकड़ (20 लाख), वैभव अरोड़ा (2 करोड़), रितिक चटर्जी (20 लाख), बलतेज ढांडा (20 लाख), अंश पटेल (20 लाख), नाथन एलिस (75 लाख), अथर्व तायडे (20 लाख), भानुका राजपक्षे (50 लाख), बेनी हॉवेल (40 लाख)।

ये भी पढ़ें: IPL 2023 के बाद संन्यास लेंगे MS Dhoni! टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI देगा बड़ी जिम्मेदारी

Latest Stories