IPL 2023 Mini Auction: 23 दिसंबर को कोच्चि में लगेगा खिलाड़ियों का मेला, 405 प्लेयर्स पर लगेगी बोली

आईपीएल 2023 के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में मिनी ऑक्शन हेागा। इसमें 405 क्रिकेट हिस्सा लेंगे। सबसे पहले 991 खिलाड़ियों में से 369 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया था।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL 2023 Mini Auction:  23 दिसंबर को कोच्चि में लगेगा खिलाड़ियों का मेला, 405 प्लेयर्स पर लगेगी बोली

IPL 2023, IPL 2023 Mini Auction: आईपीएल 2023 के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में दोपहर 2:30 बजे से मिनी ऑक्शन शुरू होगा। इसमें 405 क्रिकेट हिस्सा लेंगे। सबसे पहले 991 खिलाड़ियों में से 369 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी द्वारा 36 अतिरिक्त खिलाड़ियों को लिस्ट में जोड़ने का अनुरोध किया गया था, जिससे लिस्ट में कुल 405 खिलाड़ी हो गए जो नीलामी में भाग लेंगे।

119 कैप्ड खिलाड़ी

405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी हैं जिनमें से 4 खिलाड़ी सहयोगी देशों के हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 119 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 282 हैं और 4 सहयोगी देशों से हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास अब अधिकतम 87 स्लॉट उपलब्ध हैं जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए रखे गए हैं। 19 खिलाड़ी 2 करोड़ बेस प्राइस की लिस्ट में हैं, 11 खिलाड़ी 1.5 करोड़ बेस प्राइस और 20 क्रिकेटर 1 करोड़ बेस प्राइस की लिस्ट में शामिल हैं। 

IPL 2023 मिनी ऑक्शन

  • कुल खिलाड़ी: 405
  • भारतीय खिलाड़ी: 273
  • विदेशी खिलाड़ी: 132
  • एसोसिएशन राष्ट्र: 4
  • कैप्ड खिलाड़ी: 119
  • अनकैप्ड खिलाड़ी: 282

 

शॉर्टलिस्ट किए गए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

कैमरन ग्रीन, रिचर्डसन, क्रिस लिन, एडम जम्पा, ट्रैविस हेड, लांस मॉरिस, डैनियल सैम्स, रिले मेरेडिथ, बेन मैकडरमॉट, जोश फिलिप, पीटर हॉटज़ोग्लू, सीन एबॉट, बेन ड्वार्शियस, स्टैनलेक, एंड्रयू टाय, मोइसेस हेनरिक्स , डी'आर्सी शॉर्ट, नाथन कूल्टर-नाइल, नाथन मैकएंड्रू, हेडन केर।

आईपीएल 2023 नीलामी के सेट

सेट 1: मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, अजिंक्य रहाणे, जो रूट, रिले रोसौव, केन विलियमसन।
सेट 2: सैम करन, कैमरन ग्रीन, शाकिब अल हसन, जेसन होल्डर, सिकंदर रजा, ओडियन स्मिथ, बेन स्टोक्स।
सेट 3: टॉम बैंटन, लिटन दास, हेनरिक क्लासेन, कुसल मेंडिस, निकोलस पूरन, फिल सॉल्ट।
सेट 4: क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, झे रिचर्डसन, ईशांत शर्मा, रीस टॉपले, जयदेव उनादकट।

फ्रेंचाइजी प्लेयर की संख्या विदेशी खिलाड़ी कितने पैसे खर्च किए पर्स में बचे पैसे कितने स्लॉट खाली विदेशी स्लॉट
चेन्नई 18 6 74.55 करोड़ 20.45 करोड़ 7 2
दिल्ली 20 6 75.55 करोड़ 19.45 करोड़ 5 2
गुजरात 18 5 75.75 करोड़ 19.25 करोड़ 7 3
कोलकाता 14 5 87.95 करोड़ 7.05 करोड़ 11 3
लखनऊ 15 4 71.65 करोड़ 23.35 करोड़ 10 4
मुंबई 16 5 74.45 करोड़ 20.55 करोड़ 9 3
पंजाब 16 5 62.8 करोड़ 32.2 करोड़ 9 3
बैंग्लुरु 18 6 86.25 करोड़ 8.75 करोड़ 7 2
राजस्थान 16 4 81.8 करोड़ 13.2 करोड़ 9 4
हैदराबाद 12 4 52.75 करोड़ 42.25 करोड़ 13 4
कुल 163 50 743.5 करोड़ 206.5 करोड़ 87 30

 

ये भी पढ़ें: RANJI TROPHY 2022: संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी, झांरखड के खिलाफ लगाए 4 चौके और 7 छक्के

Latest Stories