IPL 2023: मिनी ऑक्शन के लिए SRH का पर्स सबसे भारी तो KKR का सबसे हल्का, देखें किस टीम के पास हैं कितने रुपये

आईपीएल 2023 से पहले मंगलवार को सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL 2023: मिनी ऑक्शन के लिए SRH का पर्स सबसे भारी तो KKR का सबसे हल्का, देखें किस टीम के पास हैं कितने रुपये

IPL 2023: आईपीएल 2023 से पहले मंगलवार को सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी। अब आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा। अभी तक प्रत्येक टीम के पास 90 करोड़ रुपये का पर्स होता था, लेकिन इस बार से पर्स वैल्यू को 95 करोड़ रुपये कर दिया गया है। रिटेंशन के बाद सभी टीमों का पर्स अपडेट हो गया। मिनी ऑक्शन के लिए जहां हैदराबाद के पर्स में सबसे ज्यादा धनराशि है तो वहीं कोलकाता के पर्स में सबसे कम रुपये हैं।

देखें सभी टीमों का पर्स

हैदराबाद के पर्स में 42 करोड़ 25 लाख रुपये, पंजाब किंग्स के पर्स में 32 करोड़ 20 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स के पर्स में 23 करोड़ 35 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स के पर्स में 23 करोड़ 35 लाख, मुंबई इंडियंस के पर्स में 20 करोड़ 55 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स के पर्स में 20 करोड़ 45 लाख, दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में 19 करोड़ 45 लाख, गुजरात टाइटंस के पर्स में 19 करोड़ 25 लाख, राजस्थान रॉयल्स के पर्स में 13 करोड़ 20 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लुरु के पर्स में 8 करोड़ 75 लाख और कोलकाता नाइटराइडर्स के पर्स में 7 करोड़ 5 लाख रुपये हैं।

किस टीम के पर्स में कितने रुपये

  • हैदराबाद: 42 करोड़ 25 लाख
  • पंजाब किंग्स: 32 करोड़ 20 लाख
  • लखनऊ सुपर जायंट्स: 23 करोड़ 35 लाख
  • मुंबई इंडियंस: 20 करोड़ 55 लाख
  • चेन्नई सुपर किंग्स: 20 करोड़ 45 लाख
  • दिल्ली कैपिटल्स: 19 करोड़ 45 लाख
  • गुजरात टाइटंस: 19 करोड़ 25 लाख
  • राजस्थान रॉयल्स: 13 करोड़ 20 लाख
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लुरु: 8 करोड़ 75 लाख
  • कोलकाता नाइटराइडर्स: 7 करोड़ 5 लाख

किस टीम के पास कितने स्लॉट

  • हैदराबाद: 13
  • कोलकाता: 11
  • लखनऊ: 10
  • मुंबई: 9
  • राजस्थान: 9
  • पंजाब: 9
  • चेन्नई: 7
  • आरसीबी: 7
  • गुजरात- 7
  • दिल्ली: 5

ये भी पढ़ें: IPL 2023: मिनी ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, कप्तान भी बदला

Latest Stories