IPL 2023: मिनी ऑक्शन में नजर आएंगे बेन स्टोक्स, ऑलराउंडर पर कई फ्रेंचाइजी लगा सकती हैं बोली

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2023 से पहले होने वाले मिनी ऑक्शन में भाग लेने का मन बना लिया है। यह ऑक्शन दिसंबर में होगा।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL 2023: मिनी ऑक्शन में नजर आएंगे बेन स्टोक्स, ऑलराउंडर पर कई फ्रेंचाइजी लगा सकती हैं बोली

IPL 2023 Auction, Ben Stokes: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2023 से पहले होने वाले मिनी ऑक्शन में भाग लेने का मन बना लिया है। यह ऑक्शन दिसंबर में होगा। टूर्नामेंट के 15वें सीजन से पहले हुए मेगा ऑक्शन में स्टोक्स ने अपना नाम नहीं दिया था। वहीं आईपीएल 2021 में चोट के कारण वह एक मैच ही खेल सके थे। लेकिन टी20 विश्वकप 2022 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में इंग्लिश ऑलराउंडर ने अकेले दम पर इंग्लैंड को विजेता बना दिया। 

publive-image

मिनी ऑक्शन में ले सकते हैं हिस्सा

आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले स्टोक्स पिछले सीजन टूर्नामेंट में नहीं खेले थे। उन्होंने मेगा ऑक्शन के लिए भी अपना नाम नहीं दिया था। लेकिन द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक वह अगले सीजन के लिए दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन में हिस्सा ले सकते हैं। टी20 विश्वकप में उनके प्रदर्शन को देखते हुए कई फ्रेंचाइजी इस ऑलराउंडर खिलाड़ी पर बोली लगा सकती हैं। 

publive-image

आईपीएल में प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस बेन स्टोक्स पर बड़ा दाव लगा सकती है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली फ्रेंचाइजी के पास अच्छे ऑलराउंडर की कमी है। हार्दिक पांड्या के जाने के बाद टीम को अभी तक उनका रिप्लेसमेंट नहीं मिला है। ऐसे में स्टोक्स टीम के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। स्टोक्स ने अपने करियर में अब तक 43 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 42 पारियों में उन्होंने 134.5 के स्ट्राइक रेट से 920 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट में उनका सर्वाधिक स्कोर 107 रन है। ऑलराउंडर ने आईपीएल में 2 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं 43 मैचों की 37 पारियों में उन्होंने 28 विकेट भी चटकाए हैं।

ये भी पढ़ें: रिटेंशन की खबरों के बीच Kieron Pollard ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान किया, अब बैटिंग कोच की भूमिका निभाएंगे

Latest Stories