IND vs SL: दूसरे ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा, अर्शदीप सिंह की 1 गेंद पर बने 14 रन; सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IND vs SL: दूसरे ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा, अर्शदीप सिंह की 1 गेंद पर बने 14 रन; सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

Arshdeep Singh, India vs Sri Lanka 2nd T20I, IND vs SL T20I: भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। बल्लेबाजी करने आए श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका और कुसल मेंडिस पहले ओवर में हार्दिक पांड्या आगे बेबस नजर आए। इस ओवर में सिर्फ 2 रन बने, जिसमें एक वाइड का रन भी शामिल है। श्रीलंकाई पारी का दूसरा ओवर काफी महंगा साबित हुआ।

आखिरी गेंद पर बने 14 रन

दूसरा ओवर करने आए अर्शदीप सिंह ने नो बॉल की हैट्रिक लगाई। इसके चलते श्रीलंका ने इस ओवर में कुल 19 रन बनाए, ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका को 14 रन मिले। ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका ने चौका लगाया। दूसरी और तीसरी गेंद पर कोई रन रही आया। चौथी गेंद पर निसांका ने सिंगल लेकर स्ट्राइक मेंडिस को दी।

5वें गेंद पर भी कोई रन नही बना। ओवर की आखिरी गेंद अर्शदीप ने नो बॉल की जिस पर 1 रन के साथ ही फ्री हिट मिली। अगली गेंद पर मेंडिस ने चौथा जड़ा, यह भी नो बॉल थी। 1 रन की अलावा श्रीलंका को फिर से अतिरिक्त गेंद मिली। अगली गेंद पर श्रीलंकाई विकेटकीपर ने सिक्स जड़ दिया। यह गेंद भी नो बॉल रही और आखिरी गेंद पर मेंडिस ने 1 रन बनाया।

दूसरे ओवर का हाल

पहली गेंद: 4 रन
दूसरी गेंद: 0 रन
तीसरी गेंद: 0 रन
चौथी गेंद: 1 रन
पांचवीं गेंद: 0 रन
छठी गेंद: नो बॉल
छठी गेंद: नो बॉल, चौका
छठी गेंद: नो बॉल, सिक्स
छठी गेंद: 1 रन

 

 

 

 

 

 

 

 

हर्षल को किया गया बाहर

दूसरे टी20 में हर्षल पटेल को प्लेइंग 11 से बाहर किया गया है। उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिला। पहले टी20 में सिंह कुछ चोटिल थे, ऐसे में उन्हें आराम दिया गया था। पहले टी20 में हर्षल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 4 ओवर में 41 रन लुटाए थे और 2 विकेट अपने नाम किए थे।

ये भी पढ़ें: IND Vs SL: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, घरेलू मैदान पर राहुल त्रिपाठी का डेब्यू

Latest Stories