IND vs BAN: विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

टी20 विश्वकप 2022 में भारतीय टीम अपना चौथा मुकाबला आज बांग्लादेश के खिलाफ एडिलेड में खेल रही है। शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IND vs BAN: विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

T20 World Cup 2022, India vs Bangladesh, IND vs BAN, Virat Kohli: टी20 विश्वकप 2022 में भारतीय टीम अपना चौथा मुकाबला आज बांग्लादेश के खिलाफ एडिलेड में खेल रही है। शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा।

भारतीय कप्तान कुछ खास नहीं कर सके और 2 रन बनाकर पवेलियन लौटै। इसके बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए। इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

 

कोहली ने बनाया ये विराट रिकॉर्ड

टी20 विश्वकप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महेला जयवर्धने के नाम था। उन्होंने 31 मैच की 31 पारियों में 39 की औसत और 134.74 के स्ट्राइक रेट से 1016 रन बनाए थे। इस दौरान श्रीलंकाई दिग्गज ने 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए थे। लेकिन इस लिस्ट में अब विराट कोहली पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ 16 रन बनाते ही विराट कोहली टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। आज से पहले तक विराट ने 24 मैच की 22 पारियों में 83.41 की औसत और 131.71 के स्ट्राइक रेट से 1001 रन बनाए थे। इस दौरान कोहली ने 12 फिफ्टी जड़ी थीं। 

publive-image

टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली: 1017* रन
महेला जयवर्धने: 1016 रन
क्रिस गेल: 965 रन
रोहित शर्मा: 921 रन
तिलकरत्ने दिलशान: 897 रन

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2022: गौतम गंभीर के बयान पर भड़के शाहिद अफरीदी; कहा, 'वो भी तो घर जाएंगे ना'

ये भी पढ़ें: Sports Yaari Exclusive : विराट कोहली ने बताया हारिस राउफ को लगाया कौन सा छक्का था बेस्ट

Latest Stories