IND vs AUS: पहले दिन स्टंप तक भारत का स्कोर 21 रन, रोहित-राहुल क्रीज पर

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन स्टंप तक भारत ने 21 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 13 और केएल राहुल 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

author-image
By admin
New Update
IND vs AUS: पहले दिन स्टंप तक भारत का स्कोर 21 रन, रोहित-राहुल क्रीज पर

IND vs AUS 2nd Test Day-1: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन स्टंप तक भारत ने 21 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 13 और केएल राहुल 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए कंगारू टीम पहली पारी में 263 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम के पास 242 रन की बढ़त है। मुकाबले के दूसरे दिन रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजर बड़ा स्कोर बनाने पर रहेगी।

नहीं चला वॉर्नर का बल्ला

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को सधी हुई शुरुआत मिली। 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर टीम को पहला झटका लगा। मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर को अपना शिकार बनाया। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने 44 गेंदों पर 15 रन बनाए। 23वें ओवर की चौथी गेंद पर मेहमान टीम को दूसरा झटका लगा। मार्नस लाबुसेन को अश्विन ने 18 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अश्विन ने स्टीव स्मिथ को केएस भरत के हाथों कैच आउट कराया। स्मिथ खाता तक नहीं खोल सके। लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने 94 के स्कोर पर 3 विकेट खो दिए थे।

टी तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 199 रन

लंच के बाद 32वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा। ट्रैविस हेड ने 30 गेंदों पर 12 रन बनाए। शमी ने उन्हें राहुल के हाथों कैच आउट कराया। 46वें ओवर की 5वीं गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का 5वां विकेट गिरा। रवींद्र जडेजा ने उस्मान ख्वाजा को 81 के स्कोर पर आउट किया। केएल राहुल ने उनका शानदार कैच लपका। अगले ही ओवर की आखिरी गेंद पर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका दिया। उन्होंने एलेक्स केरी को कोहली के हाथों कैच आउट कराया। केरी खाता तक नहीं खोल सके। टी टाइम तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन था।

शमी को 4 सफलता

टी टाइम के बाद 68वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का 7वां विकेट गिरा। कप्तान पैट कमिंस ने 59 गेंदों पर 33 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर जड्डू ने ऑस्ट्रेलिया को 8वां झटका दिया। भारतीय ऑलराउंडर ने टॉड मर्फी को बोल्ड किया। मर्फी खाता तक नहीं खोल सके। 75वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का 9वां विकेट गिरा। शमी ने नाथन लियोन को 10 के स्कोर पर बोल्ड किया। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी झटका शमी ने दिया। मैथ्यू कुह्नमैन ने 12 गेंदों पर 6 रन बनाए। पीटर हैंड्सकॉम्ब 72 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अश्विन और जडेजा ने 3-3 विकेट, वहीं शमी ने 4 विकेट अपने नाम किए।

Latest Stories