ICC ने चुनी 2022 की विमेंस वनडे टीम, तीन भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह; हरमनप्रीत कौर कप्तान

ICC विमेंस टी20 टीम ऑफ द ईयर 2022 के बाद अब मंगलवार को आईसीसी ने विमंस वनडे टीम ऑफ द ईयर 2022 की घोषणा की। इस 11 सदस्यीय टीम में तीन भारतीय खिलाड़ियों स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह को जगह मिली है।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
ICC ने चुनी 2022 की विमेंस वनडे टीम, तीन भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह; हरमनप्रीत कौर कप्तान

ICC Womens ODI Team of the Year for 2022, Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur, Renuka Singh: ICC विमेंस टी20 टीम ऑफ द ईयर 2022 के बाद अब मंगलवार को आईसीसी ने विमंस वनडे टीम ऑफ द ईयर 2022 की घोषणा की। इस 11 सदस्यीय टीम में तीन भारतीय खिलाड़ियों स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह को जगह मिली है। हरमप्रीत कौर को इस टीम की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा टीम में दक्षिण अफ्रीका की 3, ऑस्ट्रेलिया की 2, इंग्लैंड की 2 और न्यूजीलैंड की 1 खिलाड़ी को जगह मिली है। 

ICC वुमेंस ODI टीम ऑफ द ईयर 2022

एलिसा हीली (विकेटकीपर) (ऑस्ट्रेलिया)
स्मृति मंधाना (भारत)
लौरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका)
नेट साइवर (इंग्लैंड)
बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया)
हरमनप्रीत कौर (कप्तान) (भारत)
अमेलिया केर (न्यूजीलैंड)
सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
अयाबोंगा खाका (दक्षिण अफ्रीका)
रेणुका सिंह (भारत)
शबनीम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका)

 

स्मृति मंधाना

बाएं हाथ की इस खिलाड़ी ने 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पिछले साल उन्होंने वनडे में 1 शतक और 6 फिफ्टी जड़ीं। विश्वकप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 123 रन की पारी खेली थी। सितंबर में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 91 रन की लाजवाब पारी खेली थी। 

हरमनप्रीत कौर 

अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर विश्व क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन करने वालों में से एक हैं। पिछले साल वनडे में उन्होंने दो शतक और 5 अर्धशतक लगाए। सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने नाबाद 143 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने 2022 में 5 विकेट भी चटकाए थे।

रेणुका सिंह

पिछले साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाली रेणुका सिंह ने अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाई। रेणुका ने 2022 में सिर्फ सात मैचों में कुल 18 विकेट लिए। पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ 4/28 के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

ये भी पढ़ें: ICC ने चुनी 2022 की वुमेंस T20I टीम, स्मृति मंधाना समेत इन चार भारतीय क्रिकेटर्स को मिली जगह

Latest Stories