ICC ने चुनी 2022 की मेंस T20I टीम, विराट कोहली समेत इन 3 भारतीय क्रिकेटर्स को मिली जगह

ICC ने मेंस T20I टीम ऑफ द ईयर 2022 के लिए 11 खिलाड़ियों को चुना है। पिछले साल टी20 में इस खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा था।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
ICC ने चुनी 2022 की मेंस T20I टीम, विराट कोहली समेत इन 3 भारतीय क्रिकेटर्स को मिली जगह

ICC Mens T20I Team of the Year 2022, Virat Kohli, Suryakumar Yadav, Hardik Pandya: ICC ने मेंस T20I टीम ऑफ द ईयर 2022 के लिए 11 खिलाड़ियों को चुना है। पिछले साल टी20 में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा था। भारत के तीन खिलाड़ियों को इस टीम में जगह मिली है। इनमें विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या शामिल हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के 2 खिलाड़ी, पाकिस्तान के 2 खिलाड़ी, न्यूजीलैंड का 1, जिम्बाब्वे का 1, श्रीलंका का 1 और आयरलैंड का 1 प्लेयर इस टीम में जगह बनाने में सफल रहा है। जोस बटलर को इस टीम की कमान सौंपी गई है।

ICC मेंस T20I टीम ऑफ द ईयर 2022 

जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर) (इंग्लैंड)
मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)
विराट कोहली (भारत)
सूर्यकुमार यादव (भारत)
ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड)
सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
हार्दिक पांड्या (भारत)
सैम कुरन (इंग्लैंड)
वानिन्दु हसरंगा (श्रीलंका)
हारिस रऊफ (पाकिस्तान)
जोश लिटिल (आयरलैंड)

 

विराट कोहली

साल 2022 में विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा। फॉर्म से जूझ रहे पूर्व भारतीय कप्तान ने पिछले साल एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेदों पर 122 रन की नाबाद पारी खेलकर शतक के सूखे को खत्म किया। टूर्नामेंट के 5 मैचों में उन्होंने 276 रन बनाए। वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसके बाद टी20 विश्वकप 2022 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन जड़े। वह टी20 विश्वकप में में सबसे ज्यादा रन (296) बनाने वाले बल्लेबाज थे। 

सूर्यकुमार यादव 

सूर्या ने पिछले साल टी20 इंटरनेशनल में तूफान ला दिया। वह टी20 में एक कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। उन्होंने 2022 में 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक और 2 शतक निकले। टी20 विश्वकप में उन्होंने 189.68 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए। साल के आखिरी में वह ICC मेन्स T20I प्लेयर रैंकिंग में टॉप पर थे। 

हार्दिक पांड्या

पिछले साल टी20 इंटरनेशनल में हार्दिक पांड्या ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। यही कारण है कि उन्हें टी20 में टीम इंडिया का भविष्य का कप्तान भी माना जा रहा है। 2022 में टी20 में पांड्या ने 607 रन बनाए और 20 विकेट अपने नाम किए। टी20 विश्वकप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 33 गेंदों पर 63 रन की शानदार पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें: ICC ने चुनी 2022 की वुमेंस T20I टीम, स्मृति मंधाना समेत इन चार भारतीय क्रिकेटर्स को मिली जगह

Latest Stories