ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए यह तीन खिलाड़ी हुए नॉमिनेट, इस भारतीय दिग्गज को मिली जगह

आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ में अक्टूबर महीने के लिए तीन खिलाड़ी नॉमिनेट हुए हैं। इनमें एक भारतीय, एक दक्षिण अफ्रीका और एक जिम्बाब्वे के खिलाड़ी शामिल हैं।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए यह तीन खिलाड़ी हुए नॉमिनेट, इस भारतीय दिग्गज को मिली जगह

ICC Mens Player of the Month nominees: आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ में अक्टूबर महीने के लिए तीन खिलाड़ी नॉमिनेट हुए हैं। इनमें एक भारतीय, एक दक्षिण अफ्रीका और एक जिम्बाब्वे के खिलाड़ी शामिल हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, प्रोटियाज के डेविड मिलर और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा इस अवॉर्ड के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं। 16 अक्टूबर से टी20 विश्वकप 2022 की शुरुआत हो गई थी। वहीं अक्टूबर महीने में कई घरेलू सीरीज भी खेली गई थीं। इनमें प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों का चुनाव किया गया है।

विराट कोहली

विराट कोहली ने पिछले महीने केवल चार पारियां खेलीं, लेकिन उन्होंने इनमें तीन यादगार पारियां खेलीं। टी20 विश्वकप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 82* की जादुई पारी शामिल है। विराट कोहली ने भी स्वीकार किया था कि पाकिस्तान के खिलाफ उनकी अब तक की सबसे अच्छी टी20 पारी थी। पाकिस्तान के खिलाफ 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के चार विकेट जल्दी गिर गए थे।

publive-image

लेकिन इसके बाद विराट कोहली की 53 गेंदों पर नाबाद 82 रन की पारी ने जीत भारत की झोली में डाल दी थी। इस पारी के अलावा अक्टूबर में विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 49 रन बनाए। नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने 44 गेंदों में 62* रन बनाए थे। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह मात्र 12 रन ही बना सके थे। कुल मिलाकर कोहली ने अक्टूबर में 205 T20 इंटरनेशनल रन बनाए।

डेविड मिलर

डेविड मिलर इस साल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अक्टूबर में ताबड़तोड बल्लेबाजी की। मिलर ने महीने की शुरुआत गुवाहाटी में भारत के खिलाफ एक T20 इंटरनेशनल में 47 गेंदों में 106* के साथ की। टी20 विश्वकप 2022 में पर्थ में एक बार फिर रोहित शर्मा की सेना के खिलाफ मिलर ने 59* के साथ अपनी टीम को जीत दिलाई। मिलर ने पिछले महीने वनडे और टी20 इंटरनेशनल में सात पारियां खेली और उनमें से छह में नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 146.37 के स्ट्राइक रेट से कुल 303 रन बनाए। 

publive-image

सिकंदर रजा

अनुभवी ऑलराउंडर ने अक्टूबर में जिम्बाब्वे के लिए कुछ शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किए। रज़ा ने अपनी शानदार फॉर्म को टी20 विश्वकप में आगे बढ़ाया और दुनिया को दिखाया कि वह क्या करने में सक्षम हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपने टी20 विश्वकप के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन के साथ महीने की शुरुआत की। रज़ा ने केवल 47 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली और 1 विकेट भी अपने नाम किया। इस पारी से जिम्बाब्वे को जीत की शुरुआत करने में मदद मिली। उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 23 गेंदों में 40 रन बनाए और 1 विकेट भी चटकाया।

publive-image

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2022: 'ये टूर्नामेंट कराया ही उसके लिए गया है', विराट कोहली को लेकर बोले शोएब अख्तर

Latest Stories