WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को बनाया अपना कप्तान, 150 से ज्यादा T20I खेलने का है अनुभव

मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग के उद्घाटन सत्र से पहले हरमनप्रीत कौर को अपनी महिला टीम की कप्तान घोषित किया है।

author-image
By Rajat Gupta
WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को बनाया अपना कप्तान, 150 से ज्यादा T20I खेलने का है अनुभव
New Update

Women’s Premier League, WPL 2023, WPL, Harmanpreet Kaur, Mumbai Indians, MI: मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग के उद्घाटन सत्र से पहले हरमनप्रीत कौर को अपनी महिला टीम की कप्तान घोषित किया है। वह हाल ही में 150 T20I खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनीं, 20 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली हरमन पिछले एक दशक से भारतीय महिला टीम की मजबूत कड़ी रही हैं।

वह भारतीय विमेंस टीम की कप्तान भी हैं। ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत को 1 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा था। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 4 मार्च को गुजरात जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, मुंबई में खेला जाएगा।

WPL की कप्तान

यूपी वॉरियर्स: एलिसा हीली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना

मुंबई इंडियंस: हरमप्रीत कौर

गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी

दिल्ली कैपिटल्स: अभी तय नहीं

MI कोचिंग स्टाफ

शार्लेट एडवर्ड्स: हेड कोच

झूलन गोस्वामी: बॉलिंग कोच और मेंटॉर

देविका पलशिकार: बल्लेबाजी कोच

लिडिया ग्रीनवे: फील्डिंग कोच

 

नीता अंबानी ने कही ये बात

नीता एम. अंबानी ने कहा, "हम मुंबई इंडियंस की पहली महिला क्रिकेट टीम की कप्तान के रूप में हरमनप्रीत को पाकर रोमांचित हैं। राष्ट्रीय कप्तान के रूप में उन्होंने भारतीय महिला टीम को कुछ सबसे रोमांचक जीत दिलाई हैं। मुझे यकीन है कि शार्लेट और झूलन के समर्थन से वह हमारी एमआई महिला टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने, गर्व की भावना प्रदर्शित करने और खेलों में महिलाओं को और अधिक गौरव दिलाने के लिए प्रेरित करेंगी। हम मुंबई के लिए इस नए अध्याय की शुरुआत की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस

कुल प्लेयर- 17

विदेश खिलाड़ी- 6

पर्स में बचे- निल

नताली साइवर: इंग्लैंड- ऑलराउंडर (3 करोड़ 20 लाख)

पूजा वस्त्रकार: भारत- ऑलराउंडर (1 करोड़ 90 लाख)

हरमनप्रीत कौर: भारत- ऑलराउंडर (1 करोड़ 80 लाख)

यास्तिका भाटिया: भारत- विकेटकीपर (1 करोड़ 50 लाख)

अमेलिया केर: न्यूजीलैंड- ऑलराउंडर (1 करोड़)

अमनजोत कौर: भारत- ऑलराउंडर (50 लाख)

हेले मैथ्यूज: वेस्टइंडीज- ऑलराउंडर (40 लाख)

च्लोए ट्रायॉन: दक्षिण अफ्रीका- ऑलराउंडर (30 लाख)

हीथर ग्राहम: ऑस्ट्रेलिया- ऑलराउंडर (30 लाख)

इसाबेल वोंग: इंग्लैंड- ऑलराउंडर (30 लाख)

प्रियंका बाला: भारत- विकेटकीपर (20 लाख)

धारा गुर्जर: भारत- बल्लेबाज (10 लाख)

हुमैरा काज़ी: भारत- ऑलराउंडर (10 लाख)

जिंतिमनी कलिता: भारत- ऑलराउंडर (10 लाख)

नीलम बिष्ट: भारत- ऑलराउंडर (10 लाख)

सायका इशाक: भारत- गेंदबाज (10 लाख)

सोनम यादव: भारत- गेंदबाज (10 लाख)

 

ये भी पढ़ें: WPL 2023: यूपी वारियर्स ने स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को सौंपी अहम जिम्मेदारी, ट्वीट कर किया ऐलान

#mi #mumbai indians #harmanpreet kaur #WPL #WPL Auction 2023
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe