ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका.. 3 महीने क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे मैक्सवेल, बर्थ-डे पार्टी के दौरान लगी गंभीर चोट

ऑस्ट्रेलियाई फैंस के लिए बुरी खबर है। ग्लेन मैक्सवेल शनिवार रात मेलबर्न में एक दोस्त की 50वें जन्मदिन की पार्टी में एक दुर्घटना के बाद तीन महीने तक क्रिकेट से बाहर हो गए हैं।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका.. 3 महीने क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे मैक्सवेल, बर्थ-डे पार्टी के दौरान लगी गंभीर चोट

Glenn Maxwell, Melbourne, Glenn Maxwell Injury, Australia: ऑस्ट्रेलियाई फैंस के लिए बुरी खबर है। ग्लेन मैक्सवेल शनिवार रात मेलबर्न में एक दोस्त के 50वें बर्थडे की पार्टी में चोटिल होने के बाद तीन महीने के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। उनके पैर में चोट लगी है। 12 नवंबर को मेलबर्न स्टार्स के एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद, मैक्सवेल ने शाम को पार्टी में शामिल हुए थे और घर के टेनिस कोर्ट के चारों ओर दौड़ रहे थे। इस दौरान वह फिसलकर गिर गए, मैक्सवेल का पैर दूसरे व्यक्ति के नीचे फंस गया था। 

इंग्लैंड सीरीज से बाहर हुए मैक्सवेल

मैक्सवेल इंग्लैंड के खिलाफ इस सप्ताह से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। शनिवार को उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर के बाद उन्हें लंबे समय तक रिहैबिलिटेशन से गुजरना होगा। रविवार को उनकी सर्जरी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्शन हेड जॉर्ज बेली ने कहा, "ग्लेन काफी अच्छे इंसान हैं, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी और हम ग्लेन के लिए महसूस करते हैं कि वह अपने पिछले कुछ मैचों में शानदार फॉर्म में थे।" ग्लेन वनडे और टी20 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का अहम हिस्सा हैं। हम लगातार उनका समर्थन करते रहेंगे। मैक्सवेल की जगह सीन एबॉट को वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरा

publive-image

  • पहला वनडे: 17 नवंबर, एडिलेड ओवल, एडिलेड
  • दूसरा वनडे: 19 नवंबर, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी
  • तीसरा वनडे: 22 नवंबर, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

टी20 विश्वकप 2022 में प्रदर्शन

publive-image

न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में मैक्सवेल ने 28 रन बनाए थे। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 23 रन बनाए थे और 1 विकेट भी चटकाया था। आयरलैंड के खिलाफ ग्लेन ने 13 रन जड़े थे और 2 विकेट भी अपने नाम किए थे। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ मैक्सवेल का बल्ला चला था और उन्होंने नाबाद 54 रन बनाए थे। 

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: इन 8 स्टेडियम में खेले जाएंगे फुटबॉल विश्वकप के सभी 64 मुकाबले, जानें इनके बारे में

Latest Stories