FIFA World Cup 2022: कोस्टा रिका ने जापान को 1-0 से हराया, Keysher Fuller ने दागा एकमात्र गोल

फीफा विश्वकप 2022 के 8वें दिन का पहला मुकाबला आज जापान और कोस्टा रिका के बीच खेला गया। पहले हाफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। मैच के 81वें मिनट में कोस्टा रिका के केशर फुलर (Keysher Fuller) ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
FIFA World Cup 2022: कोस्टा रिका ने जापान को 1-0 से हराया, Keysher Fuller ने दागा एकमात्र गोल

FIFA World Cup 2022, Japan vs Costa Rica, Keysher Fuller: फीफा विश्वकप 2022 के 8वें दिन का पहला मुकाबला आज जापान और कोस्टा रिका के बीच खेला गया। पहले हाफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। मैच के 81वें मिनट में कोस्टा रिका के केशर फुलर (Keysher Fuller) ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में कोई और गोल नहीं हुआ और कोस्टा रिका ने यह मैच 1-0 से जीत लिया। इससे पहले जापान ने अपने पहले मैच में जर्मनी को 2-1 से हराया था, वहीं स्पेन ने कोस्टा रिका को 7-0 से मात दी थी। 

 

पहला हाफ

पहले हाफ तक दोनों टीमों ने गोल का भरपूर प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। कोस्टा रिका ने जापान को कड़ी टक्कर दी। उनका बॉल पजेशन भी जापान से ज्यादा रहा। कोस्टा रिका का बॉल पर नियंत्रण जहां 58 तो जापान का 42 प्रतिशत रहा। कोस्टा रिका ने जहां 3 तो जापान ने 2 शॉट अटेम्प्ट किए। 

 

दूसरा हाफ

दूसरे हाफ में कोस्टा रिका ने बढ़त बनाते हुए जापान को 1-0 से मात दी। मैच के 81वें मिनट में केशर फुलर ने शानदार गोल कर स्कोर बोर्ड पर अपना नाम अंकित कराया। अपने अगले मैच में जापान का सामना स्पेन से होगा।

 

दोनों टीमों की स्टार्टिंग प्लेइंग 11

  • कोस्टा रिका (4-4-2): केलर नावास, ऑस्कर डुआर्टे, ब्रायन ओविडो, फ्रांसिस्को कैल्वो, केंडल वास्टन, कीशर फुलर, सेलसो बोर्गेस, गेर्सन टोरेस, येल्तसिन तेजेदा, एंथोनी कॉन्ट्रेरास, जोएल कैंपबेल।
  • जापान (4-5-1): शुइचि गोंडा, मिकी यमाने, कोउ इताकुरा, यूटो नागाटोमो, माया योशिदा (कप्तान), वतारू एंडो, रित्सु डोन, हिदेमासा मोरिता, दाइची कामादा, यूकी सोमा, अयासे यूएदा।

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना ने मैक्सिको और पोलैंड ने सऊदी अरब को 2-0 से हराया, मेसी ने रचा इतिहास; देखें सभी मैचों का रिजल्ट

Latest Stories