FIFA World Cup 2022: 8वें दिन खेले गए चार मुकाबले, मोरक्को ने बेल्जियम को हराकर किया बड़ा उलटफेर; देखें सभी मैचों का रिजल्ट

फीफा विश्वकप 2022 के आठवें दिन चार मुकाबले खेले गए। इनमें से दो मुकाबले ग्रुप ई और दो मुकाबले ग्रुप एफ के थे। दिन के पहले मैच में कोस्टा रिका ने जापान को 1-0 से हराया।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
FIFA World Cup 2022: 8वें दिन खेले गए चार मुकाबले, मोरक्को ने बेल्जियम को हराकर किया बड़ा उलटफेर; देखें सभी मैचों का रिजल्ट

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्वकप 2022 के आठवें दिन चार मुकाबले खेले गए। इनमें से दो मुकाबले ग्रुप ई और दो मुकाबले ग्रुप एफ के थे। दिन के पहले मैच में कोस्टा रिका ने जापान को 1-0 से हराया। दिन के दूसरे मैच में 22वें नंबर की मोरक्को ने बड़ा उलटफेर करते हुए फीफा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज बेल्जियम को 2-0 से मात दी। रविवार को खेले गए तीसरे मुकाबले में क्रोएशिया ने कनाडा को 4-1 से हराया। वहीं देर रात जर्मनी और स्पेन के बीच खेला गया आखिरी मैच 1-1 के ड्रॉ पर छूटा। 

 

जापान बनाम कोस्टारिका

फीफा विश्वकप 2022 के 8वें दिन का पहला मुकाबला आज जापान और कोस्टा रिका के बीच खेला गया। पहले हाफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। मैच के 81वें मिनट में कोस्टा रिका के केशर फुलर (Keysher Fuller) ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में कोई और गोल नहीं हुआ और कोस्टा रिका ने यह मैच 1-0 से जीत लिया। इससे पहले जापान ने अपने पहले मैच में जर्मनी को 2-1 से हराया था, वहीं स्पेन ने कोस्टा रिका को 7-0 से मात दी थी। 

 

बेल्जियम बनाम मोरक्को

फीफा विश्वकप 2022 के 8वें दिन का दूसरा मुकाबला बेल्जियम और मोरक्को के बीच खेला गया। इस मैच में फीफा रैंकिंग में 22वें नंबर की मोरक्को ने बड़ा उलटफेर करते हुए दूसरे स्थान वाली बेल्जियम को 2-0 से हराकर इस विश्वकप में पहली जीत प्राप्त की। मोरक्को की ओर से साबिरी और जकारिया ने गोल किए। 73वें मिनट में अब्देलहमीद साबिरी ने फ्री किक पर डायरेक्ट गोल किया। इसके बाद इंजरी टाइम (92वें मिनट) में  में जकरिया अबूखलाल ने हाकिम जिएच के पास पर गोल करते मोरक्को को 2-0 की बढ़त दिला दी।

 

क्रोएशिया बनाम कनाडा

फीफा विश्वकप 2022 के 8वें दिन का तीसरा मुकाबला क्रोएशिया और कनाडा के बीच खेला गया। इस मैच में क्रोएशिया ने कनाडा को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की। मैच की शुरुआत ही शानदार हुई। दूसरे मिनट में ही कनाडा के अल्फांसो डेविस ने गोल दाग दिया। इसके बाद दबाव में खेल रही क्रोएशिया की ओर से आंद्रे क्रेमेरिच ने 36वें मिनट में पहला गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। 44वें मिनट में मार्को लिवाजा ने गोल कर क्रोएशिया को 2-1 की बढ़त दिलाई। क्रेमेरिच ने ने 70वें मिनट में एक और गोल कर क्रोएशिया को 3-1 की बढ़त दिला दी। इंजरी टाइम 90+4वें मिनट में लोवरो माएर ने क्रोएशिया की ओर से चौथा गोल किया। 

 

जर्मनी बनाम स्पेन

फीफा विश्वकप 2022 के 8वें दिन का आखिरी मुकाबला देर रता जर्मनी और स्पेन के बीच अल बेयत स्टेडियम में खेला गया। यह मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। स्पेन की ओर से अल्वारो मोराटा 62वें मिनट में तो वहीं जर्मनी की ओर से निकलास फुलक्रग ने 83वें मिनट में गोल किया। 

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: मेसी ने रचा इतिहास, माराडोना की बराबरी भी की; अर्जेंटीना ने मेक्सिको को 2-0 से हराया

Latest Stories