धोनी एक अलग अवतार में नजर आए, लोगों को भाया नया अंदाज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर एमएस धोनी जो भी कुछ करते हैं, वो चर्चा का विषय बन जाता है। खेल को अलविदा कहने के बाद भी उनकी फैंस फॉलोइंग जरा भी कम नहीं हुई है। खेल से दूर होने पर भी हाल के कुछ दिनों में वो चर्चा का विषय बने रहे हैं। उनका चर्चाओं में रहना अब कोई नई बात नहीं रह गई है। इस समय वो एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन खेल के लिए नहीं बल्कि खेल से अलग अन्य कार्यों के लिए।   8 फरवरी को वो फिर चर्चा में आ गए जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो डाला, उनके ये वीडियो डालते ही ये वायरल हो गया।

author-image
By puneet sharma
New Update
धोनी एक अलग अवतार में नजर आए, लोगों को भाया नया अंदाज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर एमएस धोनी जो भी कुछ करते हैं, वो चर्चा का विषय बन जाता है। खेल को अलविदा कहने के बाद भी उनकी फैंस फॉलोइंग जरा भी कम नहीं हुई है। खेल से दूर होने पर भी हाल के कुछ दिनों में वो चर्चा का विषय बने रहे हैं। उनका चर्चाओं में रहना अब कोई नई बात नहीं रह गई है। इस समय वो एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन खेल के लिए नहीं बल्कि खेल से अलग अन्य कार्यों के लिए।  

8 फरवरी को वो फिर चर्चा में आ गए जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो डाला, उनके ये वीडियो डालते ही ये वायरल हो गया। इस पोस्ट को कुछ ही मिनटों में लाखों लाइक आ गए। इसमें वो अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। लोगों को धोनी का नया रूप काफी पसंद आया।  

ये भी पढ़ें:  IND Vs AUS: हार के डर से बौखलाए कंगारू, टीम इंडिया पर लगाए पिच को लेकर साजिश करने के आरोप

धोनी आए अलग अवतार में नजर 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

माही ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक रील डाली, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इस रील में उनका अलग ही रूप नजर आ रहा है, धोनी के इस नए अवतार को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। एमएस के इस रील को डालते ही इस पर लाखों की संख्या में लाइक आ गए। इस रील में वो खेत में ट्रेक्टर चलाकर खेत जोतने का काम करते हुए नजर आ रहे हैं। 

इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि "Nice to learn something new but took way too long to finish the work." जिसका मतलब था कि "कुछ नया सीखने हुए मुझे अच्छा लगा, लेकिन इस काम को पूरा करने में मुझे काफी समय लग गया।" महेंद्र सिंह धोनी को इस तरह मेहनत करता देख लोगों को खूब खुशी हुई, उनको माही का ये नया अंदाज खूब भाया।  

ये भी पढ़ें: Border Gavaskar Trophy: किसके नाम होगी ये प्रतिष्ठित ट्रॉफी, दोनों टीमों में से कौन मारेगा बाजी

पहले भी धोनी नजर आ चुके हैं अलग अंदाज में 

publive-image

क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद धोनी कई अलग-अलग अवतार में सामने आ चुके हैं। कभी आर्मी की वर्दी में दिखे, तो कभी दुबई में पार्टी करते हुए वो नजर आए हैं। हाल ही में वो टेनिस खेलते हुए भी दिखाई दिए थे, इसके अलावा वो एक पोस्ट में लग्जरी गाड़ियों के साथ भी नजर आए थे। माही ने इससे पहले भी 2021 में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपनी फसल दिखाते नजर आ रहे थे। 

इसके अलावा वो इसलिए भी चर्चा में आए हैं जब वो अपने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी20 मैच के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिले थे। यही नहीं वो तब भी चर्चा में आए थे जब उन्होंने आईपीएल की तैयारी करते हुए अपनी वीडियो डाली थी। इसके अलावा उनकी कंपनी की फिल्म की शूटिंग शुरू होने पर भी वो चर्चा में आ चुके है। 

Latest Stories