राफेल नडाल द्वारा इस साल हासिल की गई 7 बड़ी उपलब्धियां

राफेल नडाल का नाम रोजर फेडरर और नोवान जोकोविच के साथ न सिर्फ इस दौर के सबसे बड़े  खिलाड़ियों में शामिल हैं। बल्कि नडाल द्वारा हासिल की गई उनकी शानदार उपलब्धियों क

author-image
By puneet sharma
New Update
राफेल नडाल द्वारा इस साल हासिल की गई 7 बड़ी उपलब्धियां

राफेल नडाल का नाम रोजर फेडरर और नोवान जोकोविच के साथ न सिर्फ इस दौर के सबसे बड़े  खिलाड़ियों में शामिल हैं। बल्कि नडाल द्वारा हासिल की गई उनकी शानदार उपलब्धियों के कारण उनको सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। 

बाएं हाथ से खेलने वाले  स्पेन के राफेल नडाल परेरा को लोग प्यार से राफा भी बुलाते हैं। पूर्व नंबर वन नडाल की वर्तमान रैंकिंग नंबर 4 है। नडाल ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब सन 2005 में जीता था। क्ले कोर्ट पर तो उनका कोई जबाब ही नहीं है, वो क्ले कोर्ट के बेताज बादशाह हैं।

नडाल स्पेन के लिए सन 2008 में ओलम्पिक गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। ओलम्पिक फाइनल में उन्होंने चिली के फर्नांडो गोंजालेज को 6-3, 7-6 (7-2), 6-3, से हराया था। यही नहीं सन 2016 में नडाल ने अपने साथी मार्क लोपेज के साथ मिल कर स्पेन को डबल्स का गोल्ड मेडल भी दिलाया था। अपने कैरियर में उन्होंने डबल्स में भी 11 खिताब अपने नाम किए हैं। 

यूँ तो अपने शानदार कैरियर के नडाल ने अनेकों उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन साल 2022 की बात ही अलग है। ये साल उनके लिए कुछ खास ही यादगार है। इस साल की उनकी उपलब्धियों की बात की जाए इसमें राफेल नडाल द्वारा हासिल की गई ये उपलब्धियां शामिल हैं। 

आइये डालते हैं राफेल नडाल के इस साल की 7 उपलब्धियों पर एक नजर : 

1- इस साल के दोनों ग्रेंड स्लैम ही नडाल की झोली में ही गिरे हैं। नडाल ने केस्पर रूड को हरा फ्रेंच ओपन खिताब जीता था। इस खिताब को जीत कर उन्होंने अपना 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया था। फाइनल मुकाबले में उन्होंने रुड को 6-3, 6-3, 6-0, से आसानी से हराया था। नडाल फ्रेंच ओपन खिताब को 14 बार जीत चुके हैं। इसके अलावा वो 2 बार आस्ट्रेलियन ओपन, 4 बार यूएस ओपन और 2 बार विम्बल्डन ओपन खिताब जीत चुके हैं।

2- इससे पहले इसी वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन  में नडाल ने रूस के दानिल मेदवेदेव को हरा कर खिताब अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में उन्होंने कड़े संघर्ष के बाद 2-6, 6-7 (5-7 ), 6-4, 6-4, 7-5 से हराया था। इस ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब को जीत कर उन्होंने अपना 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया। पहले दो सैट हारने के बाद भी उन्होंने अपनी आशाओं को जीवित रखा, और 5 सैट के इस मुकाबले को जीता। उनसे पहले माइकल यूज़्नी ने ये कारनामा किया था। 

publive-image

3- इस साल आस्ट्रेलियन ओपन जीतते ही उन्होंने पुरूष वर्ग में 20 खिताब जीतने के रोजर फेडरर और जोकोविच के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब वो पुरूष वर्ग में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ये उनका दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है। 

4-इस साल उन्होंने अपनी 1000वीं जीत भी हासिल की। ये मुकाम हासिल करने वाले वो चौथे खिलाड़ी बने। इसके साथ ही वो जिमी कॉनर्स, इवान लेंडल और रोजर फेडरर जैसे खिलाडियों के स्पेशल ग्रुप में शामिल हो गए हैं। नडाल अपने कैरियर में अब तक 1270 मैच खेल कर 1058 मैच जीत चुके हैं। अपने पूरे कैरियर के दौरान वो मात्र 212 मैच ही हारे  हैं, उनका जीत प्रतिशत 83% से भी अधिक है। 

5- इस साल नडाल द्वारा हासिल की गई एक उपलब्धि ये भी है कि पिछले 15 साल से वो रैंकिंग में टॉप टेन खिलाडियों में लगातार बने हुए हैं। उनकी इतनी निरन्तरता ही उन्हें सर्वकालीन महान खिलाड़ियों में से एक बनाती है। 

publive-image

6- 35 वर्ष की आयु में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले वो मात्र तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मात्र दो खिलाड़ियों  केन रोसवाल और रोजर फेडरर ने ही ये कारनामा किया है। इस उम्र में भी उनका जोश देखते ही बनता है। 

7- इस साल उनके जीते टाइटलों की संख्या 92 तक जा पहुंची है। उम्मीद यही की जा रही है कि जल्द ही वो अपने खिताबों की सेंचुरी पूरी कर लेंगे। सन्यास लेने से पूर्व नडाल अभी और भी उपलब्धियां हासिल करेंगे, इसमें कोई शक नहीं है। राफेल नडाल का इंतजार अभी और भी उपलब्धियां कर रही हैं। 

Latest Stories