नीरज चोपड़ा का एक और कारनामा, महिला फुटबाल टीम ने भी की पाकिस्तान की धुलाई

पिछले कुछ घंटे भारतीय खेलों के लिए अच्छे गुजरे हैं। पहले डिफेंडिंग चैम्पियन भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप 2022 में पाकिस्तान की टीम को 3-0 से हरा दिया। फिर एशिया कप के अपने अंतिम मैच में भारत ने अफगानिस्तान को हरा दिया और अब नीरज चोपड़ा ने भारत को डायमंड लीग 2022 में स्वर्ण पदक दिला दिया है। 

author-image
By puneet sharma
नीरज चोपड़ा का एक और कारनामा, महिला फुटबाल टीम ने भी की पाकिस्तान की धुलाई
New Update

पिछले कुछ घंटे भारतीय खेलों के लिए अच्छे गुजरे हैं। पहले डिफेंडिंग चैम्पियन भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप 2022 में पाकिस्तान की टीम को 3-0 से हरा दिया। फिर एशिया कप के अपने अंतिम मैच में भारत ने अफगानिस्तान को हरा दिया और अब नीरज चोपड़ा ने भारत को डायमंड लीग 2022 में स्वर्ण पदक दिला दिया है। 

नीरज चोपड़ा का एक और कारनामा 

publive-image

ज़्यूरिख, स्विट्जरलैंड में चल रहे डायमंड लीग 2022 में नीरज चोपड़ा ने चोट से उबरने के बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। ये पदक जीतते ही उन्होंने देश के लिए एक इतिहास रच दिया। वो ऐसा करने वाले देश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। चैम्पियनशिप में चेक गणराज्य के जैकब दूसरे स्थान पर रहे, वहीं जर्मनी के जूलियन बेबर तीसरे स्थान पर रहे। 

नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 88.44 मीटर थ्रो करके ये पदक अपने नाम किया। हालांकि उसका पहला प्रयास फ़ाउल था, लेकिन उन्होंने फिर अच्छी वापसी की। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 88.44 मीटर थ्रो किया, जबकि उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने 88 मीटर थ्रो किया, वहीं अपने चौथे प्रयास में उन्होंने 86.11 मीटर थ्रो किया। इसके बाद नीरज ने अपने पाँचवे प्रयास में 86.94 मीटर थ्रो किया। इस साल हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में चोट की वजह से नीरज चोपड़ा को प्रतियोगिता से हटना पड़ा था। 

भारतीय महिला फुटबॉल टीम की शानदार शुरुआत 

publive-image

नेपाल में खेले जा रहे सैफ गेम्स फुटबॉल चैम्पियनशिप 2022 में गत चैम्पियन भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने पाकिस्तानी महिला फुटबॉल टीम को हरा कर धमाकेदार शुरुआत की। काठमांडू, नेपाल के दशरथ स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 के अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही ग्रुप A में भारत बांग्लादेश के साथ संयुक्त रूप से 1 नंबर पर पहुँच गया है। दोनों ही टीमों के 3-3 अंक हैं। 

भारत के लिए 21वें मिनट में पहला गोल पाकिस्तानी कप्तान मारिया खान ने किया। उन्होंने खुद अपने ही पोस्ट में गोल कर भारत के गोलों का खाता खोला। दो मिनट बाद ही 23वें मिनट में अंजू के पास पर डी ग्रेस ने भारत के लिए दूसरा गोल किया। सौम्या ने 94वें मिनट में भारत के लिए तीसरा और अंतिम गोल किया। इस मैच में पाकिस्तानी टीम के गोलों का खाता नहीं खुल सका। 

#India #team india #Neeraj Chopra
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe