IPL 2023: 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले इन 5 खिलाड़ियों का अनसोल्ड रहना लगभग तय, इंग्लैंड के दो नाम शामिल

आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर हो होनी है। इस नीलामी में कई खिलाड़ियों पर मोटी बोली लगना लगभग तय है। वहीं कुछ खिलाड़ियों का अनसोल्ड रहना भी तय लग रहा है। इस बार कई खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ है। इनमें से भी कुछ खिलाड़ियों के अनसोल्ड रहने के आसार नजर आ रहे हैं। संभावना यही नजर आ रही है कि इन महंगे बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों पर कोई फ्रेंचाईजी दांव नहीं लगाएगा। क्योंकि एक तो इन खिलाड़ियों का पिछला प्रदर्शन खास अच्छा नहीं रहा है, और दूसरा ज्यादातर फ्रेंचाईजी के पर्स में ज्यादा रकम

author-image
By puneet sharma
New Update
IPL 2023: 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले इन 5 खिलाड़ियों का अनसोल्ड रहना लगभग तय, इंग्लैंड के दो नाम शामिल

आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर हो होनी है। इस नीलामी में कई खिलाड़ियों पर मोटी बोली लगना लगभग तय है। वहीं कुछ खिलाड़ियों का अनसोल्ड रहना भी तय लग रहा है। इस बार कई खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ है।

इनमें से भी कुछ खिलाड़ियों के अनसोल्ड रहने के आसार नजर आ रहे हैं। संभावना यही नजर आ रही है कि इन महंगे बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों पर कोई फ्रेंचाईजी दांव नहीं लगाएगा। क्योंकि एक तो इन खिलाड़ियों का पिछला प्रदर्शन खास अच्छा नहीं रहा है, और दूसरा ज्यादातर फ्रेंचाईजी के पर्स में ज्यादा रकम नहीं होने के कारण इन खिलाड़ियों पर मोटी बोली लगने की संभावना नजर आ रही। 

ये भी पढ़ें: AUS Vs WI: लाबुशेन ने जड़ा लगातार तीसरा शतक, हेड ने भी खेली यादगार पारी; पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम

ये हैं वो 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले 5 खिलाड़ी, जिनका अनसोल्ड रहना लगभग तय है 

1 - टाइमल मिल्स 

publive-image

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स ने 2017 में RCB की टीम के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद पिछले साल वो मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे। मुंबई इंडियंस ने उन्हें पिछली बार 1.5 करोड़ में खरीद था। इस बार मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया है। दरअसल अपनी गेंदबाजी के दौरान महंगे साबित होने के कारण मिल्स को मुंबई इंडियंस ने रिलीज करना ही बेहतर समझा है।

मिल्स ने अपने आईपीएल करियर में 10 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। लेकिन उनका इकनॉमी रेट काफी है 9.85 का रहा है। इस बार उनकी बेस प्राइस भी 2 करोड़ है। लेकिन लगता नहीं उन पर कोई फ्रेंचाईजी बड़ा दांव लगाने को तैयार होगा। उनकी इकनॉमी रेट खराब होने के कारण संभावना यही है कि वो इस ऑक्शन में अनसोल्ड रह जाएं।  

2 - क्रिस जॉर्डन 

publive-image

इंग्लैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर क्रिस जॉर्डन ने 2016 में RCB की टीम के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद पिछले साल वो CSK के लिए खेले थे। चैन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें पिछली बार 3.6 करोड़ में खरीद था। उनको खराब इकनॉमी रेट की वजह से CSK ने उन्हें इस बार रिलीज कर दिया है।

जॉर्डन ने अपने आईपीएल करियर में 28 मैचों में 27 विकेट लिए हैं। लेकिन उनका इकनॉमी रेट काफी है 9.32 का रहा है। इस बार उनकी बेस प्राइस भी 2 करोड़ है। उनकी खराब इकनॉमी रेट को देखते हुए लगता नहीं उन पर कोई फ्रेंचाईजी बड़ा दांव लगाने को तैयार होगा। 

3 - एंजलो मैथ्यूज 

publive-image

श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजलो मैथ्यूज की बेस प्राइस भी इस बार 2 करोड़ रुपये है। मैथ्यूज ने 2009 में KKR के लिए अपना डेब्यू किया था। 2017 में अंतिम बार दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे। अपने करियर में एंजलो मैथ्यूज ने 49 मैचों में 27 विकेट लिए हैं। वहीं 42 इनिंग में 724 रन बनाए हैं।

लंबे समय से आईपीएल से दूर रहने वाले मैथ्यूज लंबे समय फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके अलावा उनकी फॉर्म भी खराब हुई है। वो लंबे समय से श्रीलंका के लिए छोटे फॉर्मेट में नहीं खेले हैं, और सिर्फ टेस्ट मैचों में ही खेलते नजर आते हैं। वहां भी वो गेंदबाजी नहीं करते, इसलिए लगता तो यही है कि मैथ्यूज को भी इस बार खरीददार मिलने के आसार ज्यादा नहीं हैं। उनके हालिया फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए संभावना यही नजर आ रही है कि मैथ्यूज इस नीलामी में अनसोल्ड ही रह जाएंगे।

ये भी पढ़ें: LPL 2022: क्रिकेट के मैदान पर देखने को मिला अजीबोगरीब वाक्या, कैच लेने के दौरान टूटे खिलाड़ी के दांत 

4 - ट्रेविस हेड 

publive-image

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ट्रेविस हेड ने 2016 में RCB के लिए डेब्यू किया था। अंतिम बार हेड 2017 में खेले थे। ट्रेविस हेड ने अपने आईपीएल करियर के 10 मैचों में 205 रन बनाए हैं। इसके अलावा हेड ने 2 विकेट भी लिए हैं।

हेड की इस बार बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये हैं, लेकिन लगता नहीं है कि अच्छे खिलाड़ी होने पर भी कोई फ्रेंचाईजी उन पर बड़ी बोली लगाएगा। हेड को पिछले कुछ सालों में आईपीएल में खेलने का अवसर नहीं मिला है। जब उन्हे अवसर मिले थे, उनका प्रदर्शन खास प्रभावी नहीं रहा था। लंबे समय से आईपीएल से दूर रहना भी ट्रेविस हेड के लिए माइनस प्वाइंट है। इसलिए लगता यही है कि ज्यादा बेस प्राइस के चलते हेड इस बार आईपीएल 2023 के लिए अनसोल्ड ही रह जाएंगे। 

5 - वान डेर डूसन 

publive-image

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेर डूसन ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना डेब्यू किया था। राजस्थान रॉयल्स ने डेर डूसन को 1 करोड़ में खरीद था। लेकिन उनकी फ्रेंचाईजी राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2023 के सीजन के लिए  रिलीज कर दिया गया है। पिछले सीजन में उनके फ्रेंचाईजी को उनसे बहुत आशाएं थीं, लेकिन उन्होंने टीम को काफी निराश किया। यही कारण है कि उनके निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से उन्हें रिलीज किया गया है। 

इस बार उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। वान डेर ने अपने आईपीएल करियर में 3 मैचों में 22 रन बनाए हैं। इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद प्रतिभाशाली खिलाड़ी होने पर भी इस बार उनके अनसोल्ड रहने की संभावना नजर आ रही है। उनकी ज्यादा बेस प्राइस भी उनकी नीलामी में बाधा बनेगी।  

Latest Stories