'मेरा साथ नौकरों जैसा व्यवहार हुआ', वसीम अकरम ने पूर्व पाक कैप्टन पर लगाए संगीन आरोप; आरोपी क्रिकेटर ने बताया बेबुनियाद
पाकिस्तानी क्रिकेट और विवादों का हमेशा चोली दामन का साथ है। पाकिस्तान क्रिकेट का जिक्र आते ही विवादों का जिक्र खुद बखुद ही हो जाता है। इस बार नया विवाद हुआ है, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम के दूसरे पूर्व कप्तान सलीम मलिक पर नौकरों जैसा व्यवहार करने के आरोप लगाने के कारण। अकरम ने मलिक पर काफी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद आरोपी कप्तान सलीम मलिक की ओर से प्रतिक्रिया आने के बाद ये विवाद और गहरा गया है। मलिक ने अकरम के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। ये गंभीर विवाद है विवाद है, इसने पा