MS Dhoni के बाद कौन होगा CSK का अगला कप्तान? खुद माही के करीबी ने कही ये बात

केदार जाधव का ऐसा मानना है कि ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई (CSK Captain) के अगले कप्तान हो सकते है। कप्तानी की रेस में बेन स्टोक्स और जडेजा भी है।

MS Dhoni, Dwayne Bravo

CSK Captain, Image IPL/BCCI

New Update

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का कप्तान कौन होगा, क्रिकेट के बाजार में यह सवाल पिछले काफी समय से काफी गर्म है। पिछले साल आईपीएल 2022 के शुरू होने ठीक पहले धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़कर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का सौंप दी थी। हालांकि जडेजा कप्तानी के प्रेशर को हैंडल नहीं कर पाए और बीच सीजन में ही कप्तानी भागदौड़ वापस माही को थमा दी। अब फिर से बड़ा सवाल उठने लगा है कि सुपर किंग्स का अगला कैप्टन कौन होगा। 

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स में एमएस धोनी के साथ खेल चुके केदार जाधव (Kedar Jadhav) ने इस विषय पर अपनी राय प्रकट की है। जाधव का ऐसा मानना है कि युवा ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ को सीएसके का अगला कप्तान होने चाहिए। बता दें कि जाधव धोनी के करीबी दोस्तों में से एक हैं।

ये भी पढ़ें- खराब फॉर्म के बीच माही की शरण में पहुंचे SKY... धोनी से मिला गुरुमंत्र

क्या बोले जाधव? 

Jio Cinema पर कमेंट्री के दौरान केदार जाधव ने कहा- "मुझे लगता है कि ऋतुराज गायकवाड़ एमएस धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान हो सकते हैं। रवींद्र जडेजा के साथ बेन स्टोक्स भी एक और संभावित कप्तान हैं। लेकिन इसके लिए स्टोक्स को इस साल सीएसके के लिए वास्तव में अच्छा खेलना होगा। साथ ही आने वाले सालों में ह पूरे सीजन खेल पाते हैं नहीं, ये इस पर निर्भर करता है। इसलिए मुझे लगता है कि धोनी के बाद सीएसके की कप्तानी के लिए गायकवाड़ सबसे बेहतर विकल्प हैं।''

16.25 करोड़ में खरीदे गए स्टोक्स 

याद दिला दें कि आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ की मोटी रकम पर खरीदा था। तभी से यह अटकलें लगाई जाने लगी थी कि स्टोक्स ही सुपर किंग्स के फ्यूचर कैप्टन होंगे। मौजूदा समय में इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान है और पूरा वर्ल्ड क्रिकेट बेन स्टोक्स की कप्तानी का लोहा मान चुका है। 

वहीं ऋतुराज गायकवाड़ 2019 से चेन्नई के साथ बने हुए हैं। इस दौरान उनका प्रदर्शन भी काफी जोरदार रहा। 2021 में CSK को आईपीएल की चौथी ट्रॉफी जिताने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी। 14 मुकाबलों में गायकवाड़ ने 45.36 की औसत और 136.27 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 635 रन बनाए थे, जिसमें 4 अर्धशतक और शतक शामिल था। 

केदार के अलावा अन्य कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई के अगले कप्तान के रूप में देखते हैं। घरेलू क्रिकेट में भी ऋतुराज महाराष्ट्र क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हैं। 

ये भी पढ़ें- CSK के लिए आज दोहरा शतक लगाएंगे MS Dhoni, बदल जाएगा इतिहास

#MS Dhoni #IPL #ben stokes #IPL 2023 #chennai super kings #Kedar Jadhav #CSK Captain
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe