IPL 2023: SRH ने RR के खिलाफ जीत में तोड़े पुराने रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 214 रन बनाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने ये मैच 4 विकेट से नाटकीय ढंग से जीत लिया।

image credit ipl/ bcci

image credit ipl/ bcci

New Update

जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 52वां खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 214 रन बनाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने ये मैच 4 विकेट से नाटकीय ढंग से जीत लिया।

इस मैच को हारती नजर आ रही SRH को अंतिम गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे और अब्दुल समद उस गेंद पर आउट हो गए थे। लेकिन संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) की ये आखिरी गेंद नो बॉल थी। जिसने हैदराबाद को मैच जीतने का एक और मौका दे दिया, जिसका अब्दुल समद (Abdul Samad) और SRH ने भरपूर फायदा उठाया और ये मैच जीत लिया।

ये जीत हैदराबाद के लिए रिकॉर्डतोड़ रही, क्योंकि इस जीत में SRH ने कई नए रिकॉर्ड भी बनाए। ये हैं SRH के द्वारा हासिल किए गए रिकॉर्ड।   

ये भी पढ़ें: Virat Kohli भी हुए Wriddhiman Saha के फैन, सोशल मीडिया पर किया स्पेशल पोस्ट

IPL की 5वीं सबसे बड़ी रन चेज

DC vs SRH

सनराइजर्स हैदराबाद की ये जीत आईपीएल के इतिहास की कुल 5वीं सबसे बड़ी रन चेज है। सबसे बड़ी रन चेज का रिकॉर्ड राजस्थान के नाम है, जो उसने 2020 में पंजाब के खिलाफ बनाया था। इसके बाद मुंबई द्वारा सीएसके के खिलाफ बनाया गया 219 रन का रिकॉर्ड आता है, जो उसने 2021 में बनाया था। फिर संयुक्त रूप से 215 रनों का लक्ष्य शामिल है, जो इस मैच में 7 मई को तीसरी बार हासिल किया गया। इससे पहले 2 बार मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम इस लक्ष्य को हासिल कर चुकी है। 

224 - RR Vs PBKS, शारजाह, 2020

219 - MI Vs CSK, दिल्ली, 2021

215 - MI Vs PBKS, मोहाली, 2023

215 - RR Vs Deccan Chargers, हैदराबाद, 2008

215 - SRH VS RR, जयपुर, 2023 (इस मैच में)

ये भी पढ़ें: Saha ने बजाई लखनऊ की बैंड.. फैंस बोले- WTC Final में राहुल की जगह करो शामिल

सवाई मान सिंह स्टेडियम में सबसे बड़ी रन चेज का रिकॉर्ड

image credit ipl/ bcci

इसके अलावा इस जीत में जो रिकॉर्ड बने, उनमें सवाई मान सिंह स्टेडियम में सबसे बड़ी रन चेज का रिकॉर्ड भी शामिल है। इस मैदान पर ये सबसे बड़ी रन चेज है, इससे पहले किसी भी टीम ने यहां 215 रनों का टार्गेट चेज नहीं किया था। इससे पूर्व ये रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम था, जिसने 2012 में तत्कालीन डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया था। 

215 - SRH बनाम RR, जयपुर, 2023 (इस मैच में)

197 - RR Vs Deccan Chargers, 2012

192 - DV Vs RR, 2019

179 - RR Vs PWI, 2013

ये भी पढ़ें: WC 2023 ही नहीं Asia Cup 2023 से भी बाहर होगा पाकिस्तान! सामने आई वजह

SRH की सबसे बड़ी रन चेज

KLJO

इस लक्ष्य को हासिल कर SRH ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेज करते हुए अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। यही नहीं ये सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक की किसी भी टीम के खिलाफ सबसे बड़ी रन चेज है। इससे पहले SRH ने कभी भी 200 से ऊपर का स्कोर सफलतापूर्वक चेज नहीं किया था। उसके द्वारा हासिल किया गया पिछला सफल टार्गेट 199 रनों का था, जो उसने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ही हासिल किया था। 

215 Vs RR, जयपुर, 2023 (इस मैच में)

199 Vs RR, हैदराबाद, 2019

188 Vs DC, दिल्ली, 2018

186 Vs CSK, रांची, 2014

#IPL 2023 #Sunrisers Hyderabad #Rajasthan Royals #sandeep sharma #SRH vs RR #Abdul Samad
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe