T20 WC 2022: पाकिस्तान की जीत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह मिस्ट्री गर्ल; क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

टी20 विश्वकप 2022 का पहला सेमीफाइनल बुधवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 152 रन बनाए।

author-image
By Rajat Gupta
T20 WC 2022: पाकिस्तान की जीत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह मिस्ट्री गर्ल; क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस
New Update

T20 World Cup 2022, NZ vs PAK, PAK vs NZ, Zahira Baloch: टी20 विश्वकप 2022 का पहला सेमीफाइनल बुधवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 152 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 19.1 ओवर में 153 रन बनाकर 7 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। पाकिस्तान 2009 के बाद दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। मैन इन ग्रीन की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक मिस्ट्री गर्ल काफी वायरल हो रही है, यह गर्ल पाकिस्तान को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर मौजूद थी। 

 

क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस मिस्ट्री गर्ल (Zahira Baloch) की क्यूटनेस पर कई क्रिकेट प्रेमी फिदा हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि आखिरकार मिस्ट्री गर्ल की दुआ कबूल हो गई और पाकिस्तान फाइनल में पहुंच गया है। वहीं नेटीजंस का कहना है कि अब भारत पाकिस्तान के बीच फाइनल देखने को मिलेगा। फाइनल में पहुंचने के बाद अब बाबर आजम एंड कंपनी की नजर इतिहास दोहराने पर होगी। रविवार को फाइनल में उनका मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। 

 

आखिर कौन है ये मिस्ट्री गर्ल 

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिरी यह मिस्ट्री गर्ल कौन है। सोशल मीडिया पर काफी खोजबीन के बाद पता चला है कि इस मिस्ट्री गर्ल का नाम जाहिरा बलूच (Zahira Baloch) है। जाहिरा की ट्विटर प्रोफाइल के मुताबिक वह बलूचिस्तान की रहने वाली हैं और पेशे से सामजिक कार्यकर्ता हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जाहिर काफी बड़ी क्रिकेट फैन नजर आती हैं। वह पाकिस्तान टीम के समर्थन में लगातार पोस्ट करती रहती हैं। 

 

ये भी पढ़ें: टी20 विश्वकप को नहीं मिलेगा नया चैंपियन; भारत, पाकिस्तान और इंग्लैंड के पास इतिहास दोहराने का मौका

#t20cricket #ICC Men's T20 World Cup #t20 world cup #New Zealand Cricket #PAKISTAN #New Zealand #Pakistan vs New Zealand
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe